विमान में बच्ची की मौत

लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरते ही बच्ची को आनन-फानन एंबुलेंस से टीएसएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, बिहार के जहानाबाद स्थित कैरावा निवासी अंशु कुमारी अपनी छह माह की बच्ची को लेकर शनिवार देर रात इंडिगो की उड़ान 6ई-633 से पटना से बेंगलुरू के लिए चली थीं। लखनऊ से उनको कनेक्िंटग उड़ान 6ई-991 से बेंगलुरू जाना था। बच्ची को कुछ दिन पहले निमोनिया हुआ था। बेंगलुरू में रह रहे अंशु के पति गौरीशंकर ने उनसे कहा था कि बच्ची को लेकर आ जाओ, बेंगलुरू में किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करा देंगे।

परिवारीजनों के अनुसार, पटना हवाईअड्डे पर विमान में बैठने से पहले अंशु ने बच्ची को दूध पिलाया था। इसके बाद एक बार विमान में भी दूध पिलाया। इसके बाद बच्ची सो गई। लखनऊ में विमान उतरने के पहले अंशु ने देखा कि बच्ची कोई हरकत नहीं कर रही।

परिजनों ने कहा कि जैसे ही इंडिगो की उड़ान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर उतरी विमान के चालक दल ने हवाईअड्डा प्राधिकरण को सूचना दी। इसके बाद हवाईअड्डा प्राधिकरण ने तुरंत एंबुलेंस से बच्ची को टीएसएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया। बाद में परिवार वाले आलमबाग स्थित श्मशान घाट में बच्ची का अंतिम संस्कार कर पटना के लिए रवाना हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493