हनोई, 8 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम के वरिष्ठ सांसदों ने कहा कि संसद की होने वाली बैठक में राज्यों के प्रतिनिधियों को भी समायोजित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को संसदीय स्थायी समिति की बैठक होगी।
नेशनल एसेम्बली के अध्यक्ष गुयेन सिंह हंग ने कहा कि 13वीं संसद की अंतिम बैठक में सामाजिक-आर्थिक, रक्षा, विदेश और मध्यावाधि वित्त से संबंधित देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अगले पांच साल के लिए निर्णय किया जाएगा।
वियतनाम की सरकारी समाचार एजेंसी वीएनए ने अध्यक्ष के हवाले से कहा कि कई पद राज्यों के नेतृत्व को दिए जाएंगे। उसके अनुसार, अध्यक्ष ने स्थायी समिति के 46वें सत्र में कहा कि पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अधिवेशन का अनुसरण करते हुए पार्टी की केंद्रीय समिति ने निजी तौर पर इस आशय का फैसला लिया, ताकि राज्यों के कामकाज सहजतापूर्वक चले।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बैठक राजधानी हनोई में 13वीं संसद की अंतिम और 11वीं बैठक की तैयारी के लिए सोमवार को शुरू होगी।
वरिष्ठ सांसदों ने उम्मीद जाहिर की कि नेशनल एसेंम्बली की स्थायी समिति और अन्य एजेंसियां संसद की अंतिम बैठक को सफल बनाने के लिए मुकम्मल तैयारी करेगी।
उल्लेखनीय है कि 21 से 28 जनवरी तक चले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के 12वें राष्ट्रीय अधिवेशन में गुयेन फु ट्रांग को पार्टी के महासचिव के रूप में फिर से चुना गया।
dharmpath.com dharmpath