‘वियतनाम-चीन के संबंधों में मैत्री, सहयोग अहम’

यह बात वियतनाम के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्री होआंग तुआन अन्ह ने यहां दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 66वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में कही, जिसका आयोजन चीनी दूतावास ने यहां गुरुवार को किया था।

होआंग ने कहा, “वियतनाम और चीन के बीच 66 साल पहले आधिकारिक तौर पर कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे, जो दोनों देशों की दीर्घकालिक परंपरागत मित्रता की दिशा में मील का पत्थर था। इसने दोनों देशों के संबंधों के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत की।”

वियतनाम में चीन के राजदूत होंग शियाओयोंग ने कहा कि 2015 में चीन-वियतनाम के संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। दोनों देशों के उच्च स्तरीय नेताओं की एक-दूसरे के यहां यात्रा हुई, जिसमें उन्होंने आपसी संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

शियाओयोंग ने कहा, “चीन और वियतनाम दो घनिष्ठ पड़ोसी और भाई हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियां किस प्रकार बदलती हैं, महत्वपूर्ण यह है कि दोनों देशों की इस सोच में कोई बदलाव नहीं है कि हमें आपसी संबंधों को आगे बढ़ाना है, जो दोनों देशों के नागरिकों के हित में है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493