वियतनाम ने राष्ट्रीय दिवस मनाया

हनोई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। वियतनाम ने राष्ट्रीय दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर बुधवार को एक सैन्य परेड आयोजित किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, सैन्य बलों और आम जनता सहित करीब 30,000 लोगों ने इस परेड में हिस्सा लिया। समारोह का आयोजन बा दिन्ह चौक में किया गया। इसी स्थान पर तत्कालीन राष्ट्रपति हो चिन मिन्ह ने दो सितम्बर, 1945 को ऐतिहासिक स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

इसी दिन 70 साल पहले वितयतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रपति हो चिन मिन्ह के नेतृत्व में देश के लोगों ने सफलतापूर्वक महान अगस्त क्रांति को अंजाम दिया था।

वियतनाम के वर्तमान राष्ट्रपति थुरोंग तांग सेंग ने परेड से पहले लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “दो सितम्बर, 1945 को हनोई के बा दिन्ह स्क्वे यर पर अस्थायी सरकार ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी।”

उन्होंने कहा कि एक गरीब और पिछड़े देश से वियतनाम एक मध्यम आय वाले विकासशील देश बनने के लिए सामाजिक-आर्थिक संकट तथा एक गरीब और कम विकसित राष्ट्र की स्थिति से बाहर आया है।

सेंग ने कहा, “पूरी पार्टी, जनता और सेना ने एकजुट होने और चुनौतियों को पार कर स्वयं को सशक्त बनाने की कसम खाई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493