हनोई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। वियतनाम के पहाड़ी इलाकों में इस साल के शुरुआती सात महीनों के भीतर डेंगू बुखार से कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन एंड एपिडेमियोलॉजी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वियतनाम समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि पूरे क्षेत्र में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,038 हो गई है। इसी अवधि के दौरान यह संख्या 2015 की तुलना में 15 गुना अधिक है।
वियनमात के सांख्यिकी विभाग के अनुसार, पूरे देश में इन सात महीनों की अवधि में डेंगू बुखार के कुल 44,900 मामलों की जानकारी मिली है।
dharmpath.com dharmpath