मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 48.74 अंकों की गिरावट के साथ 28,003.12 पर और निफ्टी 1.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,636.55 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 31.22 अंकों की वृद्धि के साथ 28,083.08 पर खुला और 48.74 अंकों या 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 28,003.12 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,284.85 के ऊपरी और 27,873.53 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 15.8 अंकों की तेजी के साथ 8,654.30 पर खुला और 1.95 अंकों या 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 8,636.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,711.30 के ऊपरी और 8,590.50 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी देखी गई। मिडकैप 47.67 अंकों की तेजी के साथ 12,708.73 पर और स्मॉलकैप 11.79 अंकों की तेजी के साथ 12,321.74 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.76 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.54 फीसदी), धातु (1.31 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.66 फीसदी) और उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.58 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तु (2.34 फीसदी), बैंकिंग (1.18 फीसदी), औद्योगिक (1.04 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.52 फीसदी) और वित्त (0.33 फीसदी)।
dharmpath.com dharmpath