वियतनाम में तूफान ने दस्तक दी, 2 की मौत

हनोई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। वियतनाम के थान होआ प्रांत में शुक्रवार को ‘सोन तिन्ह’ तूफान के दस्तक देने के बाद आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लापता हैं।

चारों मृतक लांग चान्ह जिले के एक ही परिवार के रहने वाले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रशासन के हवाले से बताया कि 75 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है जबकि 28 वर्षीया महिला और चार साल की बच्ची लापता हैं।

बाढ़ में पीड़ितों के घर के अलावा दो और घर बाढ़ में बह गए।

बीते दो दिनों में सोन तिन्ह तूफान से हुई बारिश से मध्य और उत्तरी क्षेत्रों की नदियां और जलाशय उफान पर हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में कई दिनों तक भारी बारिश हो सकती है और थान होआ और नगे एन क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493