हनोई, 25 जून (आईएएनएस)। वियतनाम में गुरुवार को तूफान में सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग अब भी लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान कुजिरा बुधवार दोपहर वियतनाम पहुंचा।
मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक यहां 219 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
तूफान के बाद आई बाढ़ में 23 मकान तबाह हो गए।
कम समय में हुई भारी बारिश के कारण सन ला प्रांत के कई जिलों में बाढ़ आ गई।
कुरिजा इस साल वियतनाम में आया पहला तूफान है।
dharmpath.com dharmpath