बेंगलुरू, 25 जून (आईएएनएस)। राज्य में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय होने की वजह से गुरुवार को दक्षिण और सुदूरवर्ती कर्नाटक में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि तटीय कर्नाटक और उत्तरी कर्नाटक में दूरदराज के कई इलाकों में भी बारिश और गरज के साथ फुहारें भी पड़ेंगी।
मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए खराब मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है और कर्नाटक तट पर पश्चिम की ओर से 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर उन्हें समुद्र में न उतरने की सलाह दी है।
अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरू शहर में गुरुवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश या एक-दो फुहारें पड़ेंगी। शहर में तेज हवाएं चलेंगी।
शहर में बुधवार को 2.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम अधिकारियों ने कहा कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बेंगलुरू शहर में एक दिन पहले यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath