वियोला करेंगे फुटबाल मैदान पर वापसी

रियो डी जनेरियो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फीफा विश्व कप विजेता टीम के सदस्य चुके स्ट्राइकर वियोला 46 साल की उम्र में एक बार फिर फुटबाल के मैदान पर वापसी करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्पेन के क्लब वालेंसिया के पूर्व फॉरवर्ड खिलाड़ी रह चुके वियोला ब्राजील के टाबोआओ डा सेरा क्लब की ओर से खेलने की सहमति मौखिक रूप में जता चुके हैं।

ब्राजीलियाई क्लब के अध्यक्ष एंडरसन नोग्रेबा ने गुरुवार को बताया कि वियोला केवल क्लब के घरेलू मैचों में खेलेंगे।

वियोला ने 1993 से 1994 के बीच ब्राजील की ओर से 10 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले और तीन गोल किए। वियोला को मुख्य तौर पर 1994 विश्व कप के फाइनल में निभाई गई अहम भूमिका के लिए याद किया जाता है। वह ब्राजील और इटली के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में आखिरी 30 मिनट के लिए बतौर स्थानांतरित खिलाड़ी मैदान में उतरे। ब्राजील वह मैच पेनाल्टी शूटआउट में जीतने में कामयाब रहा।

नोग्रेबा के अनुसार वियोला मैदान से इतर भी क्लब के खिलाड़ियों को मदद देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493