विलियमसन ने जीत का श्रेय टीम को दिया

जयपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 11 रनों की रोमांचक जीत का श्रेय अपनी टीम को दिया है।

हैदाराबाद ने यहां सवाईमानसिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 का स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को छह विकेट पर 140 रन पर रोक दिया। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

विलियमसन ने मैच के बाद कहा,”बल्लेबाजों द्वारा इस विकेट पर 150 का स्कोर बनाना एक अच्छा स्कोर था। विकेट धीमी थी और इसमें उछाल नहीं थी। मुझे लगा कि वे शॉर्ट गेंदें करेंगे और ऐसा ही कुछ हम अपनी पारी में भी करना चाहते थे।”

कप्तान ने कहा, “हमें पता था कि यदि हम दबाव बनाने में कामयाब हो जाते हैं, जैसा कि हमने पिछले कुछ मैचों में किया था तो हमारे गेंदबाज हमें मैच में वापस ला सकते हैं।”

उन्होंेने कहा,”यूसुफ ने जो बेन स्टोक्स को आउट किया, वह हमारे लिए काफी लकी विकेट था, क्योंकि स्टोक्स काफी खतरनाक खिलाड़ी हैं। टी-20 एक अनिश्चितताओं का खेल है और बोर्ड पर कुछ जीत दर्ज करना अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493