मोदी ने बिप्लब को तलब किया

गुवाहाटी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को उनके विवादास्पद बयानों के लिए तलब किया है।

गुवाहाटी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को उनके विवादास्पद बयानों के लिए तलब किया है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा कि देब को मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी में दो मई को मुलाकात करने के लिए कहा गया है।

देब ने पिछले महीने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी व्यापक आलोचना हुई है।

उन्होंने कहा था कि इंटरनेट और उपग्रह संचार महाभारत युग में मौजूद था। उन्होंने डायना हेडेन के 1997 में विश्व सुंदरी बनने पर भी सवाल उठाया था।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए, बल्कि सिविल इंजीनियरों को जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए राजनीतिक दलों के चक्कर काटने के बदले पान की दुकान खोलने चाहिए। उन्होंने युवाओं को डेयरी में करियर बनाने और गाय पालने के लिए भी कहा है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा, “पार्टी के वरिष्ठ नेता देब के बयानों से पैदा हुए विवाद से नाराज हैं। देब कुछ भी बोलते जा रहे हैं। मोदी उनसे बात करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493