विलियम्स ने खरीदा 70 लाख डॉलर का घर

लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। गायक फैरेल विलियम्स ने हॉलीवुड हिल्स में बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 70.14 लाख डॉलर है।

इस बंगले का डिजाइन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्किटेक्ट हैगी बेल्जबर्ग ने तैयार किया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके ‘ के मुताबिक, विलियम्स ने हालीवुड हिल्स के प्रतिष्ठित इलाके सनसेट स्ट्रीप में नया बंगला खरीदा है। यह बंगला उन्हें वास्तविक मूल्य से 20 लाख डॉलर कम की कीमत में मिला है। बीते साल जुलाई में इस बंगले की कीमत 90 लाख डॉलर थी।

इस आलीशान बंगले में चार बड़े शयनकक्षों के अलावा एक बड़ा सा खुला कमरा भी है। बंगले के साथ लगा हुआ अतिथिगृह है और हर कमरे से शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। बंगले में एक स्वीमिंग पुल और एक आउटडोर थियेटर भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493