विली नेल्सन की नई एल्बम अप्रैल में जारी होगी

लॉस एंजेलिस, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार विली नेल्सन की स्टूडियो एल्बम ‘लास्ट मैन स्टैंडिंग’ 27 अप्रैल को जारी होगी।

लॉस एंजेलिस, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार विली नेल्सन की स्टूडियो एल्बम ‘लास्ट मैन स्टैंडिंग’ 27 अप्रैल को जारी होगी।

एक बयान के मुताबिक, यह सोनी म्यूजिक एंटरटेंमेंट के एक डिवीजन लीगेसी रिकॉर्डिग द्वारा जारी की जाएगी।

यह एल्बम उनके 85वें जन्मदिन (29 अप्रैल)पर जारी होगी। इस परियोजना का पहला गीत ‘लास्ट मैन स्टैंडिंग’ एल्बम का शीर्षक गीत है।

‘लास्ट मैन स्टैंडिंग’ में नेल्सन और उनके लंबे समय से सहयोगी और निर्माता बडी कैनन द्वारा नव-लिखित गाने शामिल हैं।

कैनन ने कहा, “विली एक जैज गायक और जैज प्लेयर हैं। वह तात्कालिक प्रदर्शन करने वाले संगीतकार हैं। उनका संगीत हर बार अलग होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493