टोक्यो, 9 जून (आईएएनएस)। जापान ने गुरुवार को पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीप श्रृंखला के पास चीनी युद्धपोत के प्रवेश पर विरोध जताया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता योशिटोमो मोरी ने समाचार चैनल ‘सीएनएन’ को बताया कि जापानी नौसेना के विध्वंसक जहाज ने सेनकाकु, जिसे दियाओयू द्वीप भी कहा जाता है, के पास चीनी जहाज को देखा।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब चीन युद्धपोत ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया है।
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहीदे सुगा ने कहा, “चीनी जहाजों ने पहली बार सेनकाकु द्वीप से सटे जल क्षेत्रों में प्रवेश किया है, जिससे हम चिंतित हैं।”
हम अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर चीन से फिर कभी इस तरह की गतिविधियों को अंजाम नहीं देने की मांग करते हैं। इससे तनाव बढ़ता है।
जापान के अधिकारियों के अनुसार, उप विदेश मंत्री अकिटाका साकी ने चीनी राजदूत चेन योंगहुआ को तलब कर इस पर गंभीर चिंता जताई।
dharmpath.com dharmpath