रविवार सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी ऊषा राजभर (35) पत्नी विजयशंकर राजभर शनिवार की रात परिवार को खाना खिलाकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। देर रात किसी वक्त उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। पुलिस ने शव का विडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों की माने तो मृतका का पति विजयशंकर राजभर छह वर्ष से लापता है। जिसके बाद से ऊषा हमेशा गुमशुम रहती थी। जिसके चलते उसने शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी।
dharmpath.com dharmpath