विवियन डिसेना मेरे परिवार की तरह : इंद्रेश

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चर्चित धारावाहिक ‘मधुबाला-एक इश्क एक जुनून’ में ‘बिट्टू जी’ की भूमिका निभा चुके अभिनेता इंद्रेश मलिक का कहना है कि इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले विवियन डिसेना उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं।

नए धारावाहिक ‘फिर भी ना माने..बदतमीज दिल’ में सतीश साहनी की भूमिका निभा रहे इंद्ररेश ने एक बयान में कहा, “विवियन मेरे परिवार की तरह हैं। हम अक्सर एक-दूसरे की जिंदगी के बारे में बात करते हैं और पिछली बार जब हमारी बात हुई, तो उन्होंने मेरे किरदार ‘मिस्टर साहनी’ की तारीफ की। यहां तक कि उन्होंने मुझे ‘सत्तू’ बुलाना शुरू कर दिया है, जो धारावाहिक में मेरा निकनेम है।”

उन्होंने कहा, “वह मुझे बहुत प्यारे हैं और अपने प्रियजन से काम को लेकर मिलने वाली ऐसी प्यारी तारीफ आपको और मेहनत तथा अच्छा काम करने की प्रेरणा देती है।”

‘फिर भी ना माने..बदतमीज दिल’ में मुख्य पुरुष भूमिका (अबीर) निभाने का प्रस्ताव पहले विवियन को मिला था, लेकिन बात नहीं बनी। अब यह भूमिका अभिनेता पर्ल वी पुरी निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493