सिडनी, 20 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमोत्तर तट पर सोमवार को एक शरणार्थी जहाज देखा गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, जहाज को सबसे पहले पुलिस की नौका ने देखा, जो क्षेत्र में लापता मछुआरों की तलाश में गया था।
एक स्थानीय मीडिया की रपट के अनुसार, शरणार्थियों से भरे जहाज को तट से 70 किलोमीटर दूर देखा गया।
प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने 2013 में शरणार्थियों के लिए ‘टर्न बैक द बोट्स’ नीति लागू की थी, जिसके बाद से गैरकानूनी रूप से ऑस्ट्रेलिया की समुद्री सीमा पार करने वाला यह दूसरा जहाज है।
dharmpath.com dharmpath