हेर्था बर्लिन ने फ्रीबर्ग के दारिदा से करार किया

बर्लिन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब हेर्था बर्लिन ने जर्मन लीग से रेलीगेट हो चुके क्लब फ्रीबर्ग के लिए खेलने वाले मिडफील्डर ब्लादिमीर दारिदा के साथ करार की पुष्टि की है।

बर्लिन ने इस साल समर विंडो में दूसरा करार किया है। 24 साल के दारिका ने क्लब के साथ चार साल का करार किया है। अब वह जून 2019 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

क्लब ने दारिका को छह नम्बर की जर्सी दी है।

चेक गणराज्य के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दारिका 2013 से फ्रीबर्ग के साथ थे। उन्होंने क्लब के लिए कुल 54 मैचों में नौ गोल किए। चेक टीम के लिए वह 25 मैच खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493