फ्रांस ने चीन के चुराए आभूषण वापस किए

बीजिग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस ने चीन के एक प्राचीन मकबरे से चुराए 32 स्वर्ण आभूषण इसके गांसू प्रांत के संग्रहालय को सोमवार को वापस कर दिए। ये आभूषण फ्रांसीसी संग्राहक के पास थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह पहली बार है कि चीन तथा फ्रांस सरकार के बीच द्विपक्षीय बातचीत के बाद सांस्कृतिक महत्व की वस्तु लौटाई गई है।

स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कल्चरल हेरिटेज के प्रमुख ली जियोजी ने गांसू प्रांत के गवर्नर को एक कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्वर्ण आभूषण लौटाए।

फ्रांस के निजी संरक्षक फ्रांस्वा पिनौल्ट और क्रिस्टियन डेडर ने इसी साल ये आभूषण लौटाए हैं।

ये 32 स्वर्ण आभूषण 770 ईसा पूर्व से 476 ईसा पूर्व के हैं, जो गांसू प्रांत की लिजियन काउंटी के दाबुजिशान स्थित मकबरे से चुराए गए थे।

इस मकबरे में 1990 के दशक में लूट हुई थी और बड़ी संख्या में स्वर्ण आभूषण सहित सांस्कृतिक महत्व की वस्तुओं की विदेशों में तस्करी की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493