विवेक अपराध आधारित वेब श्रृंखला की शूटिंग के लिए उत्साहित

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। ‘इनसाइड एज’ के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक और वेब श्रृंखला में नजर आने के लिए तैयार हैं। वह निर्माता एकता कपूर के साथ काम के लिए उत्साहित हैं।

विवेक ने ट्वीट किया, “मैं अपने सभी शानदार प्रशंसकों के साथ एक बड़ी खबर साझा करना चाहता हूं। मेरी अगली परियोजना एएलटी बालाजी के साथ मारधाड़ से भरपूर अपराध आधारित वेब श्रृंखला है। इसकी शूटिंग का बेसब्री से इंतजार है। अद्भुत एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

एकता ने एएलटी बालाजी परिवार में उनका स्वागत किया।

विवेक ने कहा, “धन्यवाद एक्तू। ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ की हमारी सफलता के बाद अपराध आधारित वेब श्रृंखला के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस परिवार का हिस्सा बनने पर खुशी है। पूरी टीम को प्यार।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493