ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का भूमि पूजन आज

खंडवा, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आज (सोमवार) आदि शंकराचार्य की अष्टधातु से बनने वाली प्रतिमा का भूमि पूजन होगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित साधु-संत उपस्थित रहेंगे।

राज्य में सरकार की ओर से धातु संग्रह करने के मकसद से निकाली गई एकात्म यात्रा की पूर्णता सोमवार को ओंकारेश्वर में हो रही है। एकात्म यात्रा राज्य के विभिन्न हिस्सों से निकली और इस यात्रा के दौरान धातु का संग्रह किए जाने के साथ मिट्टी भी जुटाई गई।

आधिाकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, शाह सुबह सवा 10 बजे नियमित उड़ान से दिल्ली से इंदौर आएंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री चौहान के साथ हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगे।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, आज ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की अष्ट धातु की विशाल प्रतिमा की स्थापना व आचार्य शंकर संग्रहालय और वेदांत संस्थान का भूमिपूजन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से आने वाले श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए 70 मैजिक वाहनों की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की गई है। ये वाहन कार्यक्रम में आने वाले श्रद्घालुओं को ओंकारेश्वर बस स्टैंड तथा शहर के विभिन्न स्थानों से नि:शुल्क लाएंगे व ले जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493