मुंबई , 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओवेरॉय ने अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह का जश्न मनाने के बजाय कैंसर पीड़ितों के लिए धन जुटाने की एक पहल को समर्थन दिया। वह सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
विवेक ओबेरॉय बुधवार को कैंसर पीड़ितों के लिए धन एकत्रित करने और मिहिका मीरपुरी के लिए रैंप पर उतरे, इस दिन उनकी शादी की पांचवीं सालगिरह है। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका अल्वा है।
उन्होंने कहा, “मैं अपनी प्यारी पत्नी प्रियंका के साथ अपनी पांचवीं सालगिरह मना रहा हूं, लेकिन एक खास मुहिम का समर्थन करने के लिए हमने यहां रहने का फैसला किया है।”
विवेक ने कहा, “मैं विशेष तौर पर 12 साल के बच्चों की मदद के लिए इससे जुड़ा हूं, हम 20,000 बच्चों की मदद करने में कामयाब रहे।”
विवेक के दो बच्चे हैं। उनका मानना है कि मुहिम केसमर्थन में उतरना कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए फायदेमंद होगा।
उन्होंने कहा, “ज्यादातर कहानियां अविश्वसनीय हैं, क्योंकि वे सभी बच्चे ऐसी जगह से आते हैं, जहां कैंसर के इलाज के लिए कोई चिकित्सा सुविधा नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath