विशाल धारावाहिक में दोहराएंगे अपना विज्ञापन ‘मौका मौका’

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। हाल में शुरू हुए धारावाहिक ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ में पुलकित का किरदार निभा रहे अभिनेता विशाल मल्होत्रा धारावाहिक के आगामी सीक्वेंस में अपनी मौजूदगी वाले चर्चित विज्ञापन ‘मौका मौका’ की याद दिलाते नजर आएंगे।

वह धारावाहिक में जगराते के एक दृश्य में अपने ‘मौका मौका’ विज्ञापन को भजन की तरह गाते नजर आएंगे।

विशाल ने कहा, “मैं इस धुन के मजाकिया संस्करण का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं आभारी हूं कि लोगों ने इसका मूल रूप पसंद किया और मुझे उम्मीद है कि मजाकिया संस्करण की भी सराहना की जाएगी।”

‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है। इसमें इशानी शर्मा, वरुण तुर्की और सुधीर पांडेय भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493