ओबामा ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के दिवंगत किरदारों को याद किया

लॉस एंजेलिस, 29 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के उन किरदारों को याद करने का प्रयास किया है, जिनकी पिछले छह संस्करणों के दौरान मौत हो गई।

वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ओबामा ने एक नए वीडियो ‘5 थिंग्स आर हार्डर दैन रजिस्ट्रिंग टू वोट’ में सभी दिवंगत किरदारों को याद करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा, “आपको नेड, रॉब, खल ड्रोगो, जॉन मिले हैं, लेकिन यह शायद मायने नहीं रखता। रेनली, समर, शैगीडॉग और उसके बाद होडोर, यह दुखद था।”

ओबामा ने कहा, “श्रृंखला में 100 से भी ज्यादा किरदारों की मौत, यह बेहद मुश्किल है।”

वीडियो अमेरिकियों को इस साल के आगामी चुनाव में मतदान के लिए पंजीकरण कराने के उद्देश्य से प्रेरित करने के लिए शूट किया गया था।

पिछले साल भी ओबामा ने अमेरिकियों को स्वास्थ्य बीमा कराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ऐसे ही एक वीडियो की मदद ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493