रियो में हिस्सा नहीं ले पाएंगी दिग्गज धावक पियर्सन

केनबरा, 29 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की दिग्गज धावक और ओलम्पिक ‘ट्रैक एंड फील्ड’ में 100 मीटर बाधा दौड़ की स्वर्ण पदक विजेता सैली पियर्सन को चोटिल होने के कारण आगामी रियो ओलम्पिक खेलों से नाम वापस लेना पड़ा।

इस सप्ताह प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मांस-पेशियों में खिंचाव (हैम्स्ट्रिंग) की समस्या हुई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आस्ट्रेलिया की सफलतम ‘ट्रैक’ धावकों में से एक पियर्सन ने 2012 लंदन ओलम्पिक खेलों में 100 मीटर की बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक और 2008 बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। प्रशिक्षण के दौरान मांस-पेशियों में खिंचाव (हैम्स्ट्रिंग) की समस्या के कारण वह आगामी रियो 2016 खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

हाल ही में पियर्सन कलाई की चोट और अन्य परेशानियों से उबरी थीं।

आस्ट्रेलिया की 29 वर्षीया धाविका अब अपने वतन वापस आ गई हैं। वह अगस्त में शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने ब्राजील नहीं जा पाएंगी।

मीडिया नेटवर्क ‘न्यूज कोर्प’ के अनुसार, पूर्ण रूप से ठीक होने के लिए पियर्सन खेल जगत से थोड़ा ब्रेक लेंगी, लेकिन वह 2018 राष्ट्रमंडल खेलों से पहले संन्यास नहीं लेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493