मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड संगीतकार विशाल ददलानी ने उनके जीवन को एक नया मोड़ देने वाली फिल्म ‘झंकार बीट्स’ के लिए सुजॉय घोष का शुक्रिया अदा किया।
विशाल ने शेखर रवजियानी के साथ मिलकर इस फिल्म का संगीत तैयार किया था, जिसने उनका जीवन बदलकर रख दिया।
बॉलीवुड संगीतकार विशाल ने ट्वीट किया, “बॉक्सऑफिस पर 20 जून 2003 को घोष और ‘झंकार बीट्स’ ने विशाल और शेखर के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। इस संगीत के पसंद करने के लिए आप सबका और पंचम दा का शुक्रिया।”
तीन पुरुषों के जीवन की कठिनाइयों को दर्शाती यह फिल्म 20 जून, 2003 को रिलीज हुई थी और सोमवार को फिल्म ने 13 साल पूरे कर लिए।
dharmpath.com dharmpath