केजरीवाल के घर के सामने महेश गिरी ने योग किया

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने भूख हड़ताल पर बैठे पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरी ने द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आंदोलन स्थल पर ही योग किया।

केजरीवाल का आरोप है कि एनडीएमसी अधिकारी की हत्या के मामले में गिरी की भूमिका संदिग्ध है। गिरी ने इस मामले में केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी। केजरीवाल द्वारा प्रतिक्रिया न मिलने पर गिरी उनके घर के सामने ही रविवार से अनशन पर बैठे हुए हैं। यहीं पर उन्होंने योग किया।

गिरी ने ट्वीट कर कहा, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ अनशन स्थल पर योग सत्र में भाग लिया।”

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और अन्य कई नेताओं ने भी गिरी के नेतृत्व में अनशन में भाग लिए।

एक चार सितारा होटल ‘दी कनॉट’ के पट्टे की शर्तो के बारे में आदेश पारित करने से पहले गत 16 मई को यहां जामियानगर में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के संपत्ति अधिकारी एम.एम. खान की हत्या कर दी गई थी।

केजरीवाल ने गिरी की गिरफ्तारी की अपनी मांग दोहराई थी और होटल मालिक रमेश कक्कड़ के साथ गिरी के रिश्तों की जांच का अनुरोध किया था। कक्कड़ हत्या मामले में मुख्य आरोपी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493