विशाल पांड्या बना रहे ‘हेट स्टोरी 4’ की योजना

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ के निर्देशक विशाल पांड्या का कहना है कि फिल्म के अगले संस्करण की योजना पर काम हो रहा है।

फिल्म ने पहले ही दिन 9.72 करोड़ की कमाई की, जिसका जश्न निर्देशक ने फिल्म के कलाकारों शरमन जोशी और करन सिंह ग्रोवर के साथ मनाया।

निर्देशक ने कहा, “फिल्म के अगले संस्करण ‘हेट स्टोरी 4’ की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसे बनाने की तैयारी अगले साल के अंत में शुरू हो सकती है। मैं चाहता हूं कि ‘हेट स्टोरी 3’ में जो, संवाद और दृश्य दर्शाए हैं, पहले दर्शक उसके साथ सहज हो जाएं और इसके लिए उन्हें कम से कम एक साल लगेगा।”

फिल्म की सफलता से खुश निर्देशक ने कहा, “जहां भी हम फिल्म के प्रचार के लिए गए, हमें हर किसी से फिल्म के लिए प्यार ही मिला। वे फिल्म से पहले से ही जुड़े हुए थे और उन्होंने इसके प्रति वही प्यार दिखाया जो उन्होंने फिल्म के ट्रेलर और गानों के प्रति दर्शाया था।”

विशाल ने यह भी कहा कि वह फिल्म को मिले सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से काफी खुश हैं।

‘हेट स्टोरी 3’ की सफलता के लिए निर्देशक ने फिल्म की प्रचार टीम को धन्यवाद दिया।

विशाल ने ‘हेट स्टोरी 2’ का भी निर्देशन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493