बाढ़ ग्रस्त चेन्नई से घरेलू उड़ानें आज से शुरू

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से शनिवार को एक बयान में कहा गया, “कल सुबह छह बजे से चेन्नई हवाईअड्डे से सभी घरेलू वाणिज्यिक उड़ानें दोबारा शुरू हो जाएंगी।”

तमिलनाडु में 28 अक्टूबर को पूर्वोत्तरी मानसून ने दस्तक दी, जिसके बाद से बाढ़ और भयंकर बारिश की वजह से राज्य में 340 लोगों की मौत हो चुकी है।

चेन्नई के अस्पताल के आईसीयू में इस सप्ताह ऑक्सीजन के अभाव में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि अधिकांश शहर जलभराव की चपेट में है।

राज्य में लगातार हो रही बारिश की वजह से केंद्र शासित पड़ोसी प्रदेश पॉन्डिचेरी में भी बाढ़ की स्थिति है।

भारत सरकार ने तमिलनाडु को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है। राज्य में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए भारतीय सेना जीजान से लगी हुई है। वहीं, अधिकारी प्रभावित इलाकों में समय से राहत सामग्री पहुंचाने की मशक्कत कर रहे हैं।

इस बाढ़ से राज्य को करीब अरबों अमेरिकी डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493