विशाल भारद्वाज संग काम करना सौभाग्य की बात : सुनील ग्रोवर

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमेडियन एवं अभिनेता सुनील ग्रोवर का कहना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म ‘छुरियां’ में काम करने का मौका मिलना सम्मान और सौभाग्य की बात है।

सुनील ने शनिवार को भारद्वाज को उनके 53वें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “विशाल भारद्वाज सर को जन्मदिन की बधाई। स्वस्थ रहें और अपने सिनेमाई, संगीत और लेखन प्रतिभा के साथ दुनिया का मनोरंजन करते रहें। आपके साथ काम कर मैं सम्मानित और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।”

फिल्म में सुनील ग्रोवर प्रमुख भूमिका में दिखेंगे। उनके साथ सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान जैसे सितारे भी हैं।

‘छुरियां’ के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिली है।

आमिर खान अभिनीत ‘दंगल’ से पहचान बना चुकीं सान्या ने आयुष्मान खुराना के साथ ‘बधाई हो’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493