सोनाली बिन बालों वाले लुक को खूबसूरत मानती हैं

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहीं अभिनेत्री एवं लेखिका सोनाली बेंद्रे अपने नए लुक के साथ सहज हैं और उनका कहना है कि बिना बालों के होना खूबसूरत है।

अभिनेत्री ने रविवार को फ्रें डशिप डे के मौके पर अपनी दोस्त सुजेन खान के साथ एक तस्वीर साझा की, तस्वीर अभिनेता ऋतिक रोशन ने खींची है।

सोनाली ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “यह मैं हूं और इस पल मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। जब मैं कहती हूं तो लोग मुझे अजीब निगाहों से देखने लगते हैं, लेकिन यह सच हैं और मैं आपको बताऊंगी ऐसा क्यों मैं अब हर पल का लुत्फ लेने लगी हूं, हर मौके में खुशी तलाशती हूं और खुशी की ओर बढ़ती हूं।”

उन्होंने कहा कि कई बार दर्द भरे और हताशा भरे पलों से उन्हें भी दो-चार होना पड़ता है, लेकिन वह जिन लोगों को प्यार करती हैं, उनके साथ समय गुजार रही हैं और खुशी महसूस कर रही हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने दोस्तों की आभारी हैं जो इस दौर में उनकी मजबूती का स्तंभ बने हुए हैं।

अभिनेत्री ने लिखा,”मुझे यह दिखाने के लिए शुक्रिया कि सच्ची दोस्ती क्या होती है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे लेडीज।”

सोनाली फिलहाल न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि सिर मुंडाने के बाद से उन्हें तैयार होने में कम समय लगता है।

अभिनेत्री ने कहा,”क्योंकि मुझे अब बाल नहीं संवारने हैं। बिन बालों के होना खूबसूरत है। इससे मैंने सकारात्मकता पाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493