सेंसरशिप नहीं, इससे जूझने की प्रक्रिया डराती है : अनुराग कश्यप

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग कश्यप ने गुरुवार को कहा कि भारत में राजनीतिक फिल्म बनाना असंभव नहीं है, लेकिन सिस्टम से लड़ने की प्रक्रिया उनके साथ कई फिल्म फिल्मकारों को डराती है।

यहां मीडिया रंबल में एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया फोरम के एक सत्र ‘नेता अभिनेता’ में भाग लेते हुए कश्यप ने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं पॉलिटिकल सिनेमा बनाना चाहता हूं तो मैं सेंसर के डर से नहीं बनाऊंगा लेकिन सिस्टम से लड़ने की प्रक्रिया डराती है।”

उन्होंने कहा,”आप केवल पहले स्टेज पर हार नहीं मान सकते। आपको कई स्टेज से होकर गुजरना पड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493