विश्वजीत प्रधान के बेटे ने फैशन की दुनिया में रखा कदम

मेलबॉर्न, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता विश्वजीत प्रधान और फैशन डिजाइनर सोनालिका प्रधान ने यहां एक समारोह में अपने बेटे ओजस्वी प्रधान को फैशन की दुनिया में लॉन्च किया।

‘राज’ और ‘जख्म’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके विश्वजीत ने कहा, “मैं एक गौरवान्वित पिता हूं और अपने बेटे को रैम्प पर चलते देख बेहद खुश हूं। हमें उसके एक्टिंग डेब्यू का भी इंतजार है। यह उसके लिए बिल्कुल सही समय है। सामंत चौहान, रिमी नायक और सायंतन सरकार जैसे कई सेलेब्रिटीज इस समारोह में शामिल हुए थे।”

सोनालिका ने कहा, “एक मां के लिए अपने बच्चे को सफल होते देखना एक सपना होता है और मेरे बेटे ने मनोरंजन और फैशन की दुनिया में अपने सफर की शुरुआत की है। मैं उसे बढ़ते देखना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493