विश्वास के साथ आगे बढ़ना जरूरी : कबीर बेदी

बेंगलुरू, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय अभिनेता कबीर बेदी ने कहा कि उन्होंने अपने पांच दशक के कॅरियर में विश्वास के साथ आगे बढ़ना सीखा है, ताकि रचनात्मक पेशे में नए अवसर तलाशे जा सकें।

अभिनेता ने इतावली टीवी श्रृंखला ‘संदोकन’ और जेम्स बॉन्ड की ‘ओक्टोपसी’ में भी काम किया। कबीर ने कहा कि विदेशों में काम करने से उनकी जिंदगी बदल गई।

कबीर ने कहा, “विद्या (बालन) और मैंने यहां आईआईएम-बी के पूर्व छात्रों से रचनात्मकता और नेतृत्व की बात की। अगर मैं विश्वास के साथ आगे नहीं बढ़ता तो मैं ‘संदोकन’ और ‘ओक्टोपसी’ में काम नहीं कर पाता। ‘संदोकन’ ने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।”

कबीर ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-बेंगलुरू (आईआईएमबी) के पूर्व छात्रों के बीच रचनात्मकता और नेतृत्व के महत्व पर शनिवार को एक विशेष सत्र के दौरान मनोरंजन-जगत की अपनी यात्रा के बारे में बात की।

कबीर और विद्या के अलावा बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी छात्रों को संबोधित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493