विश्वास को लेकर चलाई जा रहीं खबरें घृणित : केजरीवाल

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पर किए जा रहे निजी हमलों को घृणित करार दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अब इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगी।

उन्होंने मीडिया से कहा कि चूंकि राजनीति के नाम पर पार्टी के नेताओं के परिवार को निशाना बनाया जा रहा है, इसलिए आप अब शांत रहना पसंद करेगी।

उन्होंने कहा, “आपकी हमसे लड़ाई है, हमारी राजनीतिक विचारधारा से लड़ाई है। इस मामले में हमारे बच्चों और परिवारों को मत लाइए। मैं इस सब से बहुत निराश हुआ हूं।”

उन्होंने कहा, “कुछ मीडिया घराने हमें बदनाम करना चाहते हैं। हमने अब शांत रहने का फैसला किया है और अब इस पर ज्यादा कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। हम आपके उन्ही प्रश्नों का जवाब देंगे जिनमें आप हमारी सरकार और हमारे कामकाज के बारे में पूछेंगे।”

उन्होंने कहा, “जिस प्रकार से कुमार विश्वास के परिवार को मीडिया द्वारा निशाना बनाया जा रहा है मुझे लगता है कि यह घृणित है।”

उल्लेखनीय है कि आप की एक महिला कार्यकर्ता ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि कुमार विश्वास के कारण उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। उसने विश्वास से मांग की है कि वह सार्वजनिक रूप से अपने साथ संबंधों की बात खारिज करें।

महिला मामले की शिकायत लेकर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के समक्ष भी गई, जिसके बाद आयोग ने कुमार विश्वास को नोटिस जारी किया था।

केजरीवाल ने कहा कि इस मुद्दे से कुमार विश्वास का परिवार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

आप नेता ने कहा, “विश्वास का परिवार अवसाद में हैं। उनकी बेटी से स्कूल में पूछा जा रहा है कि उसके पिता के महिला के साथ क्या संबंध हैं।”

केजरीवाल ने कहा, “कुमार विश्वास और वह महिला स्वयं कह चुकी है कि उनके बीच कुछ नहीं था और यह अफवाह आधारहीन है। इसके बावजूद मीडिया बिना किसी आधार के यह खबर चला रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493