विश्व एथलेटिक्स (चक्का फेक) : फाइनल में पहुंचे गौड़ा

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विकास गौड़ा गुरुवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप की चक्का फेक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं।

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विकास गौड़ा गुरुवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप की चक्का फेक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं।

गौड़ा ने क्वालीफाइंग में 63.86 मीटर की दूरी नापी। वह हालांकि ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन के लिए जरूरी 65 मीटर की दूरी नहीं नाप सके लेकिन क्वलीफिकेशन में शामिल 30 एथलीटों में सातवें स्थान पर रहे।

गौड़ा ने ग्रुप-ए में चौथा स्थान हासिल किया। 65 की दूरी नापने वाले सिर्फ दो एथलीट रहे। फाइल में कुल 12 एथलीट शामिल हैं, जिनमें से 13 का चयन बेहतर दूरी के आधार पर किया गया है।

इस स्पर्धा का फाइनल 29 अगस्त को होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493