विश्व एथलेटिक्स : चेरूयोत ने 10 हजार मी. का खोया ताज वापस पाया

बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या की विवियन चेरूयोत ने सोमवार को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 10 हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। वह 2011 में दाएगू में पहली बार विश्व चैम्पियन बनी थीं लेकिन 2013 में मास्को में वह हिस्सा नहीं ले सकी थीं।

चेरूयोत ने 31 मिनट 41.31 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान पाया। इथियोपिया की गिलिटी बुरका ने 31.41.77 मिनट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अमेरिका की एमिली इनफील्ड को कांस्य मिला।

दो साल पहले मास्को में इथियोपिया की तिरुनेश दिबाबा ने यह खिताब जीता था। उस साल का कांस्य भी इथियोपिया की बेलानेश ओल्जीरा ने जीता था लेकिन इस साल ओल्जीरा नौवें स्थान पर रहीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493