मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,624.51 अंकों की गिरावट के साथ 25,741.56 पर और निफ्टी 490.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,809.00 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 635.67 अंकों की गिरावट के साथ 26,730.40 पर खुला और 1,624.51 अंकों या 5.94 फीसदी गिरावट के साथ 25,741.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,730.40 के ऊपरी और 25,624.72 के निचले स्तर को छुआ।
कमजोर वैश्विक रुझानों और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में आठ फीसदी से अधिक गिरावट तथा न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) पर सरकार के रुख से संबंधित चिंता के कारण सेंसेक्स में इतनी बड़ी गिरावट रही। यह सेंसेक्स की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 21 जनवरी 2008 को सेंसेक्स 7.4 फीसदी या 1,408 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट रही। वेदांता (15.30 फीसदी), टाटा स्टील (13.11 फीसदी), गेल (12.78 फीसदी), ओएनजीसी (11.17 फीसदी) और बजाज ऑटो (9.09 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 244.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,055.95 पर खुला और 490.95 अंकों या 5.92 फीसदी गिरावट के साथ 7,809.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,060.05 के ऊपरी और 7,769.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी भारी गिरावट रही। मिडकैप 861.91 अंकों की गिरावट के साथ 1,0354.74 पर और स्मॉलकैप 1,022.54 अंकों की गिरावट के साथ 10,587.90 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (10.93), तेल एवं गैस (9.20 फीसदी), बिजली (8.12 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (7.23 फीसदी) और धातु (7.18 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 301 शेयरों में तेजी और 2,489 में गिरावट रही, जबकि 54 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath