बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी की कैथरीना मोलीटोर ने अपने अंतिम प्रयास में 67.69 मीटर की दूरी नापकर विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप की महिलाओं की भाला फेक स्पर्धा स्वर्ण जीत लिया।
अंतिम प्रयास से पहले तक मोलीटोर तीसरे स्थान पर थीं। रजत जीतने वाली हुईहुई लियू (66.13 मीटर) पहले स्थान पर चल रही थीं लकिन मोलीटोर ने उन्हें दोयम साबित करते हुए स्वर्ण पर कब्जा किया।
लियू ने नया एशियाई रिकार्ड कायम किया।
दक्षिण अफ्रीका की सुनेती विल्जोएन ने 65.79 मीटर के साथ कांस्य जीता। मास्को में दो साल पहले चैम्पियन रहीं जर्मनी की क्रिस्टीना ओवेरगाल इस साल चौथे स्थान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath