विश्व एथलेटिक्स : राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्टेपलचेज के फाइनल में पहुंचीं ललिता (लीड-1)

बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत मध्यम दूरी की धाविका की ललिता शिवाजी बाबर सोमवार को नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम करते हुए यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप में महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं।

बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत मध्यम दूरी की धाविका की ललिता शिवाजी बाबर सोमवार को नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम करते हुए यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनयशिप में महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं।

ललिता ने क्वालीफाईंग हीट में नौ मिनट 27.86 सेकेंड का समय निकाला। ललिता ने हीट-2 में चौथा स्थान हासिल किया।

इससे पहले इस स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकार्ड भी ललिता के ही नाम था। ललिता ने 6 जून, 2015 को वुहान में नौ मिनट 34.13 सेकेंड समय निकाला था। ललिता ने चौथी बार अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड बेहतर किया है।

ललिता क्वालीफाईंग में हिस्सा लेने वाली 45 एथलीटों के बीच समय के आधार पर आठवें स्थान पर रहीं।

इस स्पर्धा के फाइनल में ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन हासिल करने वाली नौ एथलीट हैं। बाद में जिन्हें बेहतर समय के आधार पर फाइनल में जगह मिली, उनमें ललिता का पहला स्थान है।

ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन हासिल करने वाली एथलीटों में ट्यूनिशिया की हबीबा घरीबी प्रमुख है। घरीबी ने लंदन ओलम्पिक में इस स्पर्धा का रजत जीता था।

दो साल पहले मास्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप के बीते संस्करण में कांस्य जीतने वाली इथियोपिया की सोफिया अतीफा क्वालीफाईंग में छठे स्थान पर रहीं जबकि अतीफा के बाद चौथा स्थान पाने वाली उन्हीं की देश के हिलोत अलायेव तीसरे स्थान पर रही।

ललिता ने हीट-1 से ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन हासिल करने वाली दो एथलीटों-केन्या की वर्जिनिया नागांगा (9 मिनट 28.50 सेकेंड) और अमेरिका की स्टेफानी गार्सिया (9 मिनट 29.34 सेकेंड) से बेहतर समय निकाला।

इस स्पर्धा का फाइनल 26 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493