मॉडल हीदी क्लम अस्पताल पहुंची

लॉस एंजिल्स, 24 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरमॉडल हीदी क्लम और ‘प्रोजेक्ट रनवे’ में उनके साथी निर्णायक जैक पोसन को कील से चोट लगने के बाद टीटनेस का टीका लगाने के लिए अस्पताल जाना पड़ा।

‘एसशोबिज डॉट कॉम डॉट’ की रपट के अनुसार क्लम ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पोसन की एक फोटो साझा की। इस फोटो में दोनों अपने घायल पैर के साथ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हैं। दोनों ने चेहरे दुखी थे।

क्लम ने फोटो साझा करने के साथ लिखा, “जंग खाए कील पर मत पांव रखना। हम दोनों ने किया।”

इसके अलावा क्लम ने और कोई जानकारी साझा नहीं की। इसके बाद पोसन ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इसी फोटो को साझा कर लिखा, “माफी से पहले सुरक्षित रहना हमेशा सही रहता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493