लंदन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक.2016 में कांस्य पदक जीतने वाले न्यूजीलैंड के टॉमस वॉल्श यहां जारी आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप में गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करन में सफल रहे हैं।
किवी खिलाड़ी ने रविवार को लंदन ओलम्पिक स्टेडियम में मौजूदा विजेता अमेरिका के जोए कोवाक्स को पछाड़ते हुए सोने का तमगा हासिल किया।
वॉल्श ने 22.03 मीटर की दूरी तय करते हुए सोना हासिल किया। वहीं कोवाक्स 21.66 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक ही हासिल कर सके। क्रोएशिया के स्टीपे ज्यूनिख ने 21.46 की दूरी के साथ कांस्य अपने नाम किया।
अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) की वेबसाइट ने वॉल्श के हवाले से लिखा है, ‘यह सोना वो है जिसके लिए मैं और मेरी टीम लंबे समय से मेहनत कर रही थी। मैं क्वालीफिकेशन नें 22 मीटर फेंक पर फाइनल में हारना नहीं चाहता था। फाइनल में जीत हासिल करना शानदार है।’
dharmpath.com dharmpath