रांची, 7 अगस्त (आईएएनएस)। रांची में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के दो अध्ययन कक्ष आग की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
आईआईएम की पांचवीं मंजिल में स्थित सूचना भवन में आग लगी। इसे बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को बुलाया और लगभग तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पुलिस को कमरों में शॉट-सर्किट होने के कारण आग लगने का संदेह है।
भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो का कार्यालय भी इसी इमारत में है।
dharmpath.com dharmpath