बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दो साल पहले मास्को में महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली केन्या की इयूनिस जेपकोएच सुम बीजिंग में शनिवार को अपने खिताब की रक्षा नहीं कर सकीं।
बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दो साल पहले मास्को में महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली केन्या की इयूनिस जेपकोएच सुम बीजिंग में शनिवार को अपने खिताब की रक्षा नहीं कर सकीं।
सुम फाइनल में 1.58.18 मिनट समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सुम ने मास्को में 1.57.38 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया था।
इस साल इस स्पर्धा का स्वर्ण बेलारूस की मेरिना अर्जामासोवा ने जीता।
मेरिना ने 1.58.03 मिनट में रेस पूरी की। कनाडा की मेलिसा बिशप 1.58.12 मिनट के साथ कांस्य जीतने में सफल रहीं।
इस स्पर्धा में भारत की टिंटू लुका भी प्रतिभागी थीं लेकिन वह हीट से ही बाहर हो गई थीं।
dharmpath.com dharmpath