सुधीर मिश्रा ने शेखर कपूर से सीखा पानी बचाना

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘चमेली’ के निर्देशक सुधीर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने पानी बचाने के महत्व के बारे में फिल्मकार शेखर कपूर से सीखा है और उन्होंने अपने वास्तविक जीवन में पानी का इस्तेमाल सावधानी से करना शुरू कर दिया है।

फिल्म ‘कौन कितने पानी में’ की विशेष स्क्रीनिंग में मौजूद मिश्रा ने कहा, “शेखर कपूर ने जल संरक्षण के बारे में मुझे सिखाया, क्योंकि वह पानी को लेकर बेहद भावुक हैं।”

कपूर से मिली जल संरक्षण की युक्तियों पर मिश्रा ने कहा, “मैं बोतलबंद पानी कभी नहीं पीता, मैं यहां तक की शेविंग करते समय कम पानी का इस्तेमाल करता हूं। मैं आमतौर पर मग का इस्तेमाल करता हूं और नल नहीं खोलता, ताकि पानी बर्बाद न हो। ये सभी छोटी चीजें शेखर ने बताईं।”

शेखर कपूर अपनी अगली फिल्म ‘पानी’ पर काम कर रहे हैं। इसमें देश में पानी की समस्या को उजागर किया गया है।

फिल्म ‘कौन कितने पानी में’ भी इसी मुद्दे पर आधारित है।

नील माधव पंडा द्वारा निर्देशित फिल्म में कुणाल कपूर, राधिका आप्टे, सौरभ शुक्ला और गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493