ऑकलैंड, 17 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट दिग्गज रिचर्ड हेडली ने आशा जताई है कि कीवी टीम आगामी विश्व कप अपने नाम कर सकती है।
समाचार पत्र ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ के अनुसार हेडली ने शनिवार को कहा, “हमारे पास इस समय बेहतरीन टीम है। निचले क्रम तक बल्लेबाजी करने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ी हैं। यह अच्छा विश्व कप साबित होगा। यह मुकाबला मुख्य रूप से विश्व की चार-पांच टीमों के बीच होगा।”
हेडली ने न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम के जारी शानदार फॉर्म की भी सराहना की। साथ ही हालांकि उन्होंने सलाह दी कि मैक्लम पर उम्मीदों का ज्यादा बोझ नहीं दिया जाना चाहिए और दूसरे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रदर्शन करना होगा।
पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 195 रनों की पारी खेलने वाले मैक्लम ने जारी एकदिवसीय श्रृंखला के दो मैचों में 117 और 51 रनों की पारी खेल चुके हैं।
हेडली ने कहा कि मैक्लम इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं और ऐसे में टीम की लगातार सफलता के लिए उन्हें अन्य खिलाड़ियों के भी सहयोग की भी जरूरत है।
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान बिल लॉरी भी न्यूजीलैंड को छुपा रुस्तम साबित हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath