जापान होगा ‘मेक इन इंडिया’ में मददगार : मंत्री (लीड-1)

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। जापान के विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा ने शनिवार को यहां कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ में उनका देश भारत को एशिया-प्रशांत क्षेत्र और दुनिया में आर्थिक विकास का आधार बनने के लिए सहयोग करेगा।

इंडियन काउंसिल फॉर वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) की ओर से यहां आयोजित 15वें सप्रू हाउस व्याख्यान में संबोधित करते हुए किशिदा ने कहा कि भारत और जापान के लिए अपने समुद्री सहयोग को और मजबूत करना महत्वपूर्ण है और दोनों पक्षों को अपनी खुली और स्थिर समुद्री सीमा को अपनी भागीदारी के तहत रक्षा करने की जवाबदेही निभाना होगा।

‘भारत-प्रशांत के लिए विशेष साझीदारी का युग’ विषय पर राजनयिकों और विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए किशिदा ने शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र को जोड़ने वाले तीन सेतुओं-मूल्यों और भावनाओं का सेतु, उद्यमी अर्थव्यवस्था और खुले एवं स्थिर समुद्र को मजबूत करने का प्रस्ताव रखा।

उद्यमी अर्थव्यवस्था के सेतु के तहत द्विपक्षीय आर्थिक उद्यम सेतु पर किशिदा ने कहा कि द्विपक्षीय आर्थिक साझीदारी मजबूत रूप से विकसित है और इसे संपूर्ण भारत-प्रशांत क्षेत्र को प्रचुर अंशदान मुहैया कराने के लिए विकसित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर महीने में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और मोदी की शिखर वार्ता में जापान-भारत निवेश प्रोत्साहन साझीदारी अबेनोमिक्स और मोडिनोमिक्स के बीच सहक्रिया तलाशने पर सहमति जताई थी और जापान ‘मेक इन इंडिया’ को आगे बढ़ाने में योगदान देगा।

भूमि और समुद्र दोनों ही जरिए से दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच संपर्क बढ़ाने के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) को ऊर्जा नेटवर्क तैयार करने के समर्थन के प्रति जापान सहयोग करने का इरादा रखता है। इसी से क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

अरुणाचल प्रदेश में निवेश से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर अभी तक फैसला नहीं लिया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के मुद्दे पर किशिदा ने कहा कि दोनों देश विश्व निकाय में सुधार को बल प्रदान करने वाली शक्ति बनेंगे और इसके लिए जपान, भारत, जर्मनी और ब्राजील वाला जी4 अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन जुटाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

रणनीतिक वार्ता के आठवें दौर में हिस्सा लेने के लिए तीन दिनों की भारत यात्रा पर आए जापान के विदेश मंत्री ने पेरिस पर हुए आतंकवादी हमले की भी निंदा की और कहा कि दोनों पक्षों को आतंकवाद से सख्ती से निपटना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493