विश्व कप क्वालीफायर के लिए रोड्रिग्वेज कोलम्बियाई टीम में

बोगोटा, 27 अगस्त (आईएएनएस)। वेनेजुएला और ब्राजील के साथ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों के लिए मिडफील्डर जेम्स रोड्रिग्वेज को कोलम्बियाई राष्ट्रीय फुटबाल टीम में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोच जोस पेकेरमैन की 26 सदस्यीय टीम में मोनाको के स्ट्राइकर राडामेल फाल्काओ, युवेंतस के मिडफील्डर जुआन कुआडराडो और टॉटेनहम हाट्सपर के डिफेंडर डेविनसन सांचेज को भी शामिल किया गया है।

रोड्रिग्वेज चोट के बावजूद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वह एक अगस्त को बायर्न म्यूनिख के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

कोलम्बिया को गुरुवार को वेनेजुएला और उसके पांच दिन बाद ब्राजील के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैच खेलने हैं। विश्व कप का आयोजन 2018 में रूस में होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493