विश्व कप क्वालीफायर के लिए जोनास ब्राजीली टीम में

रियो डी जेनेरियो, 20 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल कोच डूंगा ने इस महीने उरुग्वे और पराग्वे के साथ होने वाले विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबलों के लिए स्ट्राइकर जोनास को टीम में जगह दी है।

जोनास अटैकर रोबटरे फर्मिनो का स्थान लेंगे, जो चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। ब्रिटिश मीडिया का कहना है कि लीवरपूल के लिए खेलने वाले फर्मिनो को हैम्सट्रींग इंजुरी है।

जोनास ने 2012 के बाद से ब्राजील का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। वह अपनी टीम के लिए आठ मैचों में दो गोल कर चुके हैं।

इस सीजन में जोनास ने अपने पेशेवर क्लब बेनफिका के लिए 34 मैचों में 30 गोल किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493